शिव मंदिर चनालों में लगा डेंटल कैंप सफलतापूर्वक सम्पन्न
5 Dariya News (अरुण कुमार)
कुराली 28-Nov-2018
आज साँझा शिव मंदिर चनालो में नेशनल डेंटल कॉलेज की तरफ से मुफ्त डेंटल चेकउप कैंप लगाया गया। यह कैंप सांझा क्लब शिव मंदिर चनालो के प्रधान कुलदीप राणा (संजू) और पूर्व पार्षद मुकेश राणा की देखरेख में लगाया गया। इस कैंप में नेशनल डेंटल कॉलेज डेराबस्सी से आई हुए माहिर डॉक्टर अनमोल और उनकी टीम ने लोगो के दातों का चेकउप किया। इस कैंप संबधी जानकारी देते हुऐ डॉ अनमोल ने कहा कि जिन लोगो के दातों का चेकउप करने उपरांत कोई समस्या आई है। उन लोगो के इलाज के लिए 30 दिनांक को कॉलेज की बस द्वारा रायत बाहरा डेंटल कॉलेज में लेकर जायेगे और इलाज उपरांत लोगो को वापिस छोडा जायेगा। इस कैंप में 200 के करीब मरीजो ने दातों के चेकउप करवाया । इस के अतरिक्त साँझा क्लब शिव मंदिर चनालो के प्रधान कुलदीप राणा ने कहा कि कुछ दिन पहले ही सांझा क्लब की तरफ से नेशनल डेंटल कॉलेज से गांव में डेंटल कैंप लगाने के लिए आग्रह किया था और आज कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की सफलतापूर्वक समाप्ति पर कुलदीप राणा और पूर्व पार्षद मुकेश राणा ने आए हुए डॉक्टर और उनकी टीम का धनवाद किया और सन्मान चिन्ह द्वारा डॉक्टर अनमोल और उनकी टीम को सन्मानित किया गया। इस मोके अमरीक सिंह धालीवाल, मंजीत सिंह,राम आसरा,सुरिंदर राणा,मनिदर (मन्नी),पाब्ला टेंट स्टोर,रवि राणा,बांका गौतम,संजीव कुमार,गुरजिंदर धीमान आदि हाजिर थे।