गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गाँव छींटांवाला में लगा सरबत विकास योजना कैंप का बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया लाभ
छींटांवाला को एक माडल गाँव बनाया जायेगाः अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर
5 Dariya News
पटियाला 23-Nov-2018
श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को मनाने के लिए करवाए जा रहे राज्य स्तरीय समागमों के सम्बन्ध में जिला पटियाला के गाँव छींटांवाला में आज महात्मा गांधी सरबत विकास योजना का एक कैंप लगाया गया जिसमें नाभा तहसील के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर इस कैंप का लाभ उठाया। इस मौके पहुँचे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ( विकास) पूनमदीप कौर ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की विशेष पहल से पंजाब सरकार की तरफ से मनाए जा रहे पहले पात्शाह श्री गुरु नानक देव जी के 550 साला प्रकाश पर्व को समर्पित राज्य स्तरीय समारोहों के सम्बन्ध में जिला पटियाला के गाँव छींटांवाला को भी सर्वपक्षिय विकास के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि छींटांवाला में श्री गुरु नानक देव जी की चरण स्पर्ॾा प्राप्त गुरुद्वारा साहब चौबारा साहब सुशोबित है और माना जाता है कि गुरू साहब यहाँ करीब 17 दिन ठहरे थे।अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि गाँवों छींटांवाला को एक माडल गाँव के तौर पर विकसित किया जायेगा और यहाँ सड़कें, पीने वाला पानी, सीवरेज, कम्युनिटी सैंटर, पार्क, स्कूल की अपग्रेडेशन, जिम्म और अन्य आवॾयक सुविधाएं गाँव में मुहैया करवाई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित हर गाँव में 550 पौधे लगाए जाएंगे। इस मौके गुरुद्वारा श्री चौबारा साहब में आखंड पाठ साहब के भोग डाले गए इस मौके जिला प्रशासन और संगत बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ( जनरल) श्री शौकत अहमद परे ने महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के अंतर्गत लगाए कैंप का उद्घाटन किया और मौजूद लोगों को सरकार की तरफ से दी जा रही सहूलतों का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए कहा। इस मौके एक मेगा मैडीकल कैंप का आयोजन किया गया जिस में सरकारी डाक्टरों समेत पटियाला के अमर हस्पताल के डाक्टरों की तरफ से मरीजों की जांच और शुगर, ई. सी. जी. और हड्ठियों के टैस्ट मुफ्त किये गए। इस मैडीकल कैंप में दिल के रोगों के माहिर, पेट, गुरदों, हड्ठियों, बच्चों, आँखें और मैडिसन के विॾोशज्ञ डाक्टरों ने लोगों की जांच की। कैंप दौरान विभिनन सरकारी स्कीमों के लाभार्थियों की पहचान करके उन्हें सरकारी स्कीमों के लाभ तुरंत दिए गए और 50 नये पैंशन लाभार्थियों को सर्टिफिकेट दिए गए।
इस मौके अलग- अलग विभागों की तरफ से स्टालें लगाकर फ्री बस पास, दिव्यांग सर्टिफिकेट, पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप, एस. बी. एम, डेपो, मुफ्त बिजली कनैक्शन, पैंशन और आटा दाल कार्ड सम्बन्धित स्टालें लगाकर लोगों के फार्म भरे गए इस मौके पशूओं की रजिस्ट्रेशन की गई और कृषि, बागबानी, जंगलात और मछली पालन विभाग की तरफ से प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस अवसर पर एस. डी. एम नाभा श्री काला राम कांसल, डी. एफ. ओ. स. हरभजन सिंह, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर स. वरिन्दर सिंह टिवाणा, जिला प्रोगराम अफसर स. गुलबहार सिंह तूर, ऐक्सियन पंचायती राज स. तेजिन्दर सिंह मुलतानी, बी. डी. पी. ओ श्री शविन्दर सिंह, श्री चरनजीत सिंह बातिश, स. जगजीत सिंह दलद्दी, परमजीत सिंह कलरमाजरी, यूथ प्रधान इंद्रजीत चीकू, गगन औलख, डा. संजे, डा. प्रवीन पुरी, डा. आशीष, डा. सिरजीत सिंह, डा. अशमदीप सिंह, डा. इन्दरजोत कौर, डा. सुखजीत सिंह, डा. गगनदीप, डा. जगदीप सिंह मान, डा. आदीश गोयल, डा. जुगराज सिंह, डा. अमित जिन्दल, डा. सुमित सिंह डांग, डा. जीवन कुमार सहित विभिन्न विभागों के सीनियर अधिकारी, कर्मचारी व बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।