5 Dariya News

कैप्टन की शह के चलते अभी भी राज्य में बसों पर बादल परिवार का कब्जा- हरपाल चीमा

पंजाब में बादलों का ट्रांसपोर्ट माफिया वैसे ही कर रहा है काम - प्रो. बलजिन्दर कौर

5 Dariya News

चंडीगड़ 21-Nov-2018

बादल परिवार की मालकी वाली आरबिट ट्रांसपोर्ट के करिंदों द्वारा रोडवेज के कर्मचारियों के साथ धक्का करने और उनको सरकार की तरफ से निर्धारित रूटों पर बसें चलाने से रोकने का आम आदमी पार्टी ने सख्त नोटिस लिया।‘आप’ हैडक्वाटर द्वारा जारी प्रैस नोट में विरोधी पक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा और मुख्य प्रवक्ता विधायक प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि पंजाब में बादलों का ट्रांसपोर्ट माफिया कैप्टन के राज में वैसे ही काम कर रहा है, जिससे बादलें और कैप्टन की मिलीभुगत का पता चलता है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है और संपूर्ण जंगल राज पसरा हुआ है।चीमा ने कहा कि चुनावों से पहले बादलों को जेल में फेंकने और उनके नाजायज कारोबार की जांच करवाने के कैप्टन अमरिन्दर सिंह के दावे हवा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बादलों ने 2017 के चुनाव में कांग्रेस की जीत में योगदान डाला था इसी कारण ही कैप्टन अमरिन्दर सिंह बादल के खिलाफ कार्यवाही करने से कतरा रहे हैं। चीमा ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के काम में रुकावट डालने और उनको डराने धमकाने के कारण आरबिट के करिंदों पर केस दर्ज कर  उनके खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।विरोधी पक्ष के नेता ने कहा कि कैप्टन अमरिन्दर सिंह का इस समय राज्य के लोगों और उनकी मुश्किलों के साथ कोई सरोकार नहीं है। इसी कारण ही राज्य की वित्तीय सामाजिक और कानूनी हालत गंभीर बनी हुई है। 

प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में अकाली-कांग्रेसी मिले हुए हैं और पिछली सरकार समय के चल रहे गैर कानूनी कार्य उसी तरह जारी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के सरकारी अदारों को लूट कर बादल कैप्टन अपनी जेबें भर रहे हैं। कैप्टन अमरिन्दर सिंह पर आरोप लगाते उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के लोगों की पीठ में छुरा मारा है। कांग्रेस द्वारा चुनावों से पहले जारी किए मैनीफैस्टो में से एक भी वायदा पूरा नहीं किया बल्कि बादलों के कारोबार को बढ़ाने में उन की सहायता की है। पंजाब रोडवेज/पनबस के कर्मचारियों के हक में खड़े होते प्रो. बलजिन्दर कौर ने कहा कि बादल परिवार उनको अपनी ड्युूटी करने से नहीं रोक सकता और यदि भविष्य में भी ऐसी घटना सामने आती है तो आम आदमी पार्टी उनके साथ संघर्ष में हिस्सा लेगी।‘आप’ विधायक ने कहा कि कांग्रेस सरकार के लिए शर्म वाली बात है कि कांग्रेस के ही विधायक की तरफ से सरकार से गुजारीश कर केचलवाई गई बस ही बादल परिवार के करिंदों ने रोक दी। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस के विधायकों का ही इस सरकार में यह हाल है तो आम जनता का क्या हाल होगा। प्रशासन और सरकार से मांग करते उन्होंने कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करके रोडवेज /पनबस के कर्मचारियों की सुरक्षा यकीनी बनाई जाए, जिससे वह अपना काम सही तरीके से कर सकें।