5 Dariya News

कई प्रतिनिधिमंडल, व्यक्ति सलाहकार केवल कुमार शर्मा से मिले

5 Dariya News

जम्मू 20-Nov-2018

कई प्रतिनिधिमडलों तथा व्यक्तियों ने आज नागरिक सचिवालय में राज्यपाल के सलाहकार केवल कुमार शर्मा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं एवं मुददों के निवारण की मांग की।जेएंडके इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजूएट एसोसिएशन पीडीडी के एक प्रतिनिधिमडल ने नियमितिकरण, सम्बंधित जेई तथा एई के करियर उन्नति, पदोन्नति के लिए एसआरओ जारी करने, तथा सम्बंधित जेई के कक्ष में 4260 का ग्रेड वेतन जारी करने से सम्बंधित अपने मुददे उठाये।तवी आंदोलन के संयोजक चंद्र मोहन शर्मा ने तवी नदी तथा अन्य जलस्रोतों के विकास से सम्बंधित मुददे उठाये।क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आये कई व्यक्तियों ने सलाहकार से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताई तथा इनका समाधान करने की मांग की। सलाहकार ने उन्हें उनकी जायज समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया तथा कहा कि उनके द्वारा दर्ज करवाई गई समस्याओं के समय पर निवारण के लिए इन्हें सम्बंधित विभागों को अग्रेशित किया जाएगा।