2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगी : सुषमा स्वराज
5 Dariya News
इंदौर 20-Nov-2018
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने यहां मंगलवार को कहा कि वह 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। भाजपा की वरिष्ठ नेता ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, "उम्मीदवारों का चयन पार्टी द्वारा होता है लेकिन मैंने अपना मन बना लिया है कि मैं अगला चुनाव नहीं लड़ूंगी।" सुषमा ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने फैसले से पार्टी को अवगत करा दिया है।