5 Dariya News

वियतनाम में तूफान तोराजी के चलते आई बाढ़ में, 14 मरे

5 Dariya News

हनोई (वियतनाम) 19-Nov-2018

वियतनाम में इस सप्ताहांत तूफान तोराजी के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं में 14 लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। समाचार सिन्हुआ के मुताबिक, भारी बारिश और बाढ़ के चलते ना त्रांग शहर के हवाईअड्डे की ओर जाने वाली सड़क सहित कई सड़कें जलमग्न हैं। बाढ़ और भूस्खलन के चलते 12 घरों को भी नुकसान पहुंचा है, कई लोग घायल हुए हैं और जलाशयों में जल स्तर काफी बढ़ गया है। साल 2017 में आए तूफान के चलते वियतनाम में 386 लोग मारे गए थे, 600,000 से ज्यादा घर नष्ट हो गए थे और करीब दो अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हुआ था।