5 Dariya News

सलाहकार केवल कुमार शर्मा ने केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की

5 Dariya News

नई दिल्ली 16-Nov-2018

राज्यपाल के सलाहकार, केवल कुमार शर्मा ने आज नई दिल्ली में आवास एवं शहरी विकास केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। सलाहकार ने स्मार्ट शहरों परियोजना के तहत 50:50 वित्त पोषण में संशोधन के संबंध में कई मुद्दों पर प्रकाश डाला, जिसमें ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए व्यवहार्यता गैप फंड को 35 प्रतिषत से 90 प्रतिषत तक बढ़ाने का आग्रह किया क्योंकि निवेशक जम्मू-कश्मीर में इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सलाहकार ने राज्य मंत्री के साथ बैठक के दौरान श्रीनगर और जम्मू में स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के कार्यान्वयन की प्रगति पर भी चर्चा की। आवास और शहरी मामलों राज्यमंत्री ने सलाहकार को आश्वासन दिया कि जल्द ही एक बैठक में इन मुद्दों और अन्य शहरी और आवास क्षेत्र की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा होगी, जिसमें भारत सरकार और राज्य कार्यकर्ताओं के संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।