प्रिया सेठी राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मिली
5 Dariya News
जम्मू 16-Nov-2018
पूर्व मंत्री प्रिया सेठी ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की। सेठी ने राज्य में महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित करने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन, संस्कृति, शिक्षा के क्षेत्र में सरकार की सक्रिय भूमिका तथा राज्य के विकास से संबंधित कई मुद्दों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल तथा सेठी ने जमीनी स्तर पर लोकतांत्रिक संस्थानों को मजबूत बनाने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों को चुनने के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने सार्वजनिक कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सेठी के उत्साह और लगन की सराहना की और इस संबंध में अपने निरंतर प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया।