5 Dariya News

जिम्मेदार मीडिया राष्ट्रनिर्माण के लिए महत्वपूर्ण : राज्यवर्धन सिंह राठौर

5 Dariya News

नई दिल्ली 16-Nov-2018

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने शुक्रवार को कहा कि एक जिम्मेदार और निष्पक्ष मीडिया राष्ट्रनिर्माण के लिए एक अति महत्वपूर्ण संस्थान है। उन्होंने ट्वीट किया, "आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर, मैं सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देता हूं। एक जिम्मेदार और निष्पक्ष मीडिया राष्ट्रनिर्माण के लिए एक अति महत्वपूर्ण संस्थान है।" मंत्री ने कहा, "प्रिंट मीडिया में उच्च मानक व नतिकता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध भारतीय प्रेस परिषद को भी मेरी तरफ से बधाई।" राष्ट्रीय प्रेस दिवस हर साल 16 नवंबर को मनाया जाता है। इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना हुई थी।