5 Dariya News

निवेशकों के लिए वरदान साबित होता बिजनेस फस्र्ट पोर्टल : ईशा कालिया

पोर्टल के प्रति जागरुकता के लिए डिप्टी कमिश्नर ने की औद्योगिक ईकाईयों व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

5 Dariya News

होशियारपुर 14-Nov-2018

पंजाब सरकार की ओर से उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए शुरु  किए गए बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के अंतर्गत जिले की औद्योगिक इकाईयों को इसके प्रति जागरु क करने के लिए विशेष बैठक डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई है। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त सहायक कमिश्नर अमित सरीन भी मौजूद थे।इस दौरान उद्योगपतियों व निवेशकों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पोर्टल निवेशकों की मदद के लिए देश में किसी भी राज्य द्वारा शुरू किया जाने वाला पहला पोर्टल है। इस पोर्टल के द्वारा निवेशक अपनी इकाई को रजिस्टर करने के लिए और उपलब्ध सुविधाएं लेने के लिए स्वयं अप्लाई कर सकता है और उसको समूचि क्लीयरेंस ऑनलाइन ही दी जाएगी। 

इसके अलावा इस पोर्टल में ऑनलाइन फीसों के भुगतान, तीसरी पक्ष की वैरीफिकेशन और एप्लीकेशन ट्रेकिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यह पोर्टल निवेश के लिए पारदर्शी, एकीकृत और एक ही जगह पर हरेक व्यवस्था करने वाला है। यह समयबद्ध तरीकों से सेवाएं प्रदान करेगा। बिजनेस फस्र्ट से काम का आसानी से पता लगाया जा सकेगा और निगरानी रखी जा सकेगी। इसलिए एस.एम.एस. और ई -मेल की सूचना के अलावा सर्टिफिकेट /लाईसेंस डिजिटल तौर पर जारी किए जा सकेंगे।बिजनेस फस्ट पोर्टल पर अपनी मंजूरी जानो की सुविधा निवेशकों को दी गई है जिसके द्वारा वह उद्योग स्थापित करने के लिए जरु री मंजूरियों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इससे उनका कारोबार करने के लिए समय, धन और ऊर्जा की बचत होगी और वे संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगाने से भी बचेंगे। अंत में उन्होंने विभिन्न औद्योगिक इकाईयों से आए प्रतिनिधियों की समस्याएं भी सुनी। इस मौके पर जी.एम इंडस्ट्री अमरजीत सिंह, फंक्शनल मैनेजर अरु ण कुमार व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।