5 Dariya News

पाकिस्तानी गोलीबारी में नियंत्रण रेखा पर सैनिक शहीद

5 Dariya News

राजौरी 11-Nov-2018

जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की तरफ से किए गए संघर्षविराम उल्लंघन में रविवार को एक भारतीय सैनिक शहीद हो गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में हुई। एक अधिकारी ने कहा, "नियंत्रण रेखा के पार से निशाना लगाकर की गई गोलीबारी में एक सैनिक शहीद हो गया।"