ए.आर. राथर राजयपाल से मिले
5 Dariya News
जम्मू 10-Nov-2018
पूर्व वित्त मंत्री ए.आर. राथर ने आज यहां राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की। राथर ने राज्यपाल के साथ राज्य में मौजूदा राजनीतिक, विकास और सुरक्षा परिदृश्य से संबंधित उनके विचारों को साझा किया और उच्च सार्वजनिक महत्व के विभिन्न मुद्दों के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने राथर के साथ अपने संबंधित क्षेत्रों की योजना विकास में सार्वजनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों के जमीनी मूल स्तर के लोकतांत्रिक संस्थानों की स्थापना के महत्व पर चर्चा की।