नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद
5 Dariya News
राजौरी 10-Nov-2018
जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर शनिवार को संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया। एक रक्षा अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने सुबह पौने दस बजे के करीब सुंदरबनी में संघर्षविराम का उल्लंघन किया।" आनंद ने कहा, "गोली लगने से घायल हुआ जवान शहीद हो गया।"