फसलों के अवशेष को आग न लगाने वाले किसानों का किया धन्यवाद ; दूसरे किसानों को भी किया जाये प्रेरित
पराली को आग न लगाने वाले 200 किसानों को डिप्टी कमिश्नर ने किया सम्मानित
5 Dariya News
मानसा 09-Nov-2018
डिप्टी कमिश्नर मानसा अपनीत रियात ने आज मुख्य कृषि अफ़सर के दफ़्तर में तकरीबन 200 उन किसानों का प्रशंसा पत्र देकर धन्यवाद किया, जिन्होंने धान की पराली को इस बार आग नहीं लगाई और दूसरे के लिए भी प्रेरणा स्रोत बने।इस मौके अपने संबोधन में बोलते हुए डिप्टी कमिशनर ने कहा कि यह किसान इस बार हिम्मत दिखा कर आगे आए हैं और उम्मीद करते हैं कि आगे इस संख्या में और भी इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि फसलों के अवशेष को आग लगाए बिना और भी अच्छा झाड़ पैदा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पराली को यदि किसान आग नहीं लगाते तो उनको अतिरिक्त कीटनाशकों या अन्य सप्रेओं पर खर्चा करने से निजात मिल सकती है। डिप्टी कमिश्नर ने पंजाब सरकार की पराली को आग न लगाने की मुहिम के लिए और किसानों को भी प्रेरित करने के लिए मौजूद किसानों को उत्साहित किया।इस मौके बोलते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि चाहे कई किसानों के पास कम ज़मीन है परन्तु फिर भी यह किसान कुदरती स्त्रोतों को बचाने में अपना योगदान डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली को आग न लगाने का रुझान लगातार किसानों में बढ़ता जा रहा है।
उन्होंने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह फसलों के अवशेष को आग न लगाएं क्योंकि इससे जहाँ धरती के नीचे मित्र कीड़े नष्ट होते हैं, वहीं वातावरण प्रदूषित होकर कई बीमारियों और दुर्घटनाओं का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि इससे धरती की उपजाऊ शक्ति भी घटती है। इस उपरांत डिप्टी कमिशनर की तरफ से किसानों की मुश्किलें भी सुनी गई और जल्द ही उनको दूर करवाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा उन्होंने कृषि विभाग की लैब का भी दौरा किया जहां मिट्टी, पानी की टेस्टिंग की जाती है।इस मौके मुख्य कृषि अफ़सर डा. गुरादित्ता सिंह सिद्धू, डा. डूंगर सिंह बराड़, जिला प्रोजैक्ट चेयरमैन डा. चमनदीप सिंह, कृषि अफ़सर भीखी डा. भीम अवतार, ए.डी.ओ. झुनीर डा. हरविन्दर सिंह सिद्धू, ए.डी.ओ. मानसा डा. जसलीन कौर, ए.डी.ओ. मानसा श्री सिकन्दर सिंह, ए.डी.ओ. बुढलाडा श्री प्रदीप सिंह के अलावा प्रगतिशील किसान मौजूद थे।