5 Dariya News

केवल कृष्ण शर्मा ने राज्यपाल के सलाहकार के रूप में पदभार संभाला

5 Dariya News

जम्मू 08-Nov-2018

केवल कृष्ण शर्मा, जिन्होंने दिल्ली और गोवा के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है, ने आज राज्यपाल सत्य पाल मलिक के चौथे सलाहकार के रूप में पद संभाला। राज्यपाल के पास पहले से ही तीन सलाहकार हैं जिनमें बी बी व्यास, के विजय कुमार और खुर्शीद अहमद गनई शामिल हैं। शर्मा, 1983 बैच एजीएमयूटी कैडर के आईएएस अधिकारी, जिला कठुआ के बिलवार से संबंधित है। अपने सेवा करियर के दौरान लगभग 30 वर्शों तक विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वह 2009 के दौरान केंद्रीय सचिव पीडब्ल्यूडी थे और फिर उन्हें प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्होंने सेवानिवृत्ति से पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के सचिव के रूप में भी कार्य किया। शर्मा ने 1 जनवरी 2015 को गोवा के मुख्य सचिव नियुक्त होने और 3 मार्च 2015 को दिल्ली के मुख्य सचिव नियुक्त होने से पहले चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया है। शर्मा शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्रों में दिल्ली में प्रमुख परियोजनाओं को लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।