5 Dariya News

लद्दाख क्षेत्र में शीत लहर जारी

5 Dariya News

लद्दाख 08-Nov-2018

कश्मीर घाटी में छाए आंशिक बादल के कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, जबकि लद्दाख क्षेत्र में शीत लहर जारी है। मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा, "शीत लहर के अगले तीन दिनों तक जारी रहने की संभावना है। हम 12 से 14 नवंबर के बीच मध्यम बारिश और बर्फ पड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।" श्रीनगर में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे था जो बढ़कर शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस नीचे हुआ। पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस जबकि गुलमर्ग शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू-कश्मीर में कारगिल सबसे ठंडा रहा। कारगिल का न्यूनतम तापमान शून्य से 8.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसके बाद, लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। अधिकारी ने कहा कि जम्मू में रात का सबसे कम तापमान 11.5, कटरा में 1.2, बनिहाल में 3.2, बटोटे में 7.1 और भद्रवाह में 3.8 डिग्री सेल्सियस रहा।