राज्यपाल ने राजभवन कान्फ्रैंस हाल एवं आडीटोरियम परिसर का उद्घाटन किया
5 Dariya News
श्रीनगर 24-Oct-2018
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आज राजभवन श्रीनगर द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु राजभवन कान्फ्रैंस हाल एवं आडीटोरियम परिसर का उद्घाटन किया। यह आडीटोरियम, जिसमें 220 लोगों के बैठने की क्षमता है, आधुनिक डिजिटल आडियो विज्यूअल सुविधाओं से लिप्त है। राज्यपाल के सलाहकार बी. बी. व्यास, के. विजय कुमार, एवं राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, वित्त्य प्रमुख सचिव नवीन के चौधरी, योजना प्रमुख सचिव रोहित कंसल, आयुक्त सचिव पीडब्ल्यूडी खुर्शीद अहमद शाह, निदेशक एचएंडपी हशमत अली खान एवं राजभवन के अन्य अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।