5 Dariya News

उच्च स्तरीय समिति ने नये डिग्री कालेजों की स्थापना हेतु 28 स्थान चिन्हित किये

प्रमुख सचिव वित्त ने तत्काल व्यवहार्यता अध्ययन के निर्देश दिये

5 Dariya News

श्रीनगर 24-Oct-2018

प्रमुख सचिव वित्त नवीन के चौधरी ने नये डिग्री कालेजों की स्थापना हेतु स्थान चिन्हित करने के लिए उच्च स्तरीय समिति की अध्यक्षता की। समिति ने नये डिग्री कालेजों की स्थापना के लिए पूरे जम्मू व कश्मीर के लिए 28 स्थान चिन्हित किये है। बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग को उन क्षेत्रों, जहां पर राज्य भूमि उपलब्ध है, में व्यवहार्यता अध्ययनों को तुरंत शुरू करने के निर्देश दिये ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जा सके। वित्त सचिव ने कहा कि वित्त विभाग इन कालेजों के लिए प्रत्येक 1 करोड रु की राशि जारी करेगा ताकि इन नये कालजों के संचालन और निर्माण की प्रक्रिया तुरंत शुरू हो जाये। समिति ने अन्य मांगों पर भी विचार किया तथा उच्च शिक्षा विभाग से उन मांगों की व्यवहार्यता और आवश्यकता का पता लगाने के लिए कहा। उच्च शिक्षा आयुक्त सचिव, निदेशक कोड, निदेशक बजट, निदेशक संभावित योजना तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।