5 Dariya News

वीरेश शांडिल्य 15वीं बार चुने गए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष

शांडिल्य ने सैंकड़ों फ्रंट सदस्यों की मौजूदगी में कहा - जीवन का एक ही उद्देश्य खून का कतरा-कतरा आतंकवाद मिटाने के काम आये

5 Dariya News

पंचकूला 02-Nov-2018

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया की एक राष्ट्रीय बैठक में वीरेश शांडिल्य को 15वीं बार एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव हरियाणा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष कुलवंत सिंह मानकपुर व उत्तर प्रदेश के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने रखा और समर्थन हिमाचल के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, मध्य प्रदेश के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सचिन शर्मा ने किया। वीरेश शांडिल्य को तमाम अधिकार सौंपे व पुन: राष्ट्रीय व राज्य इकाई गठित करने का अधिकार दिया । वीरेश शांडिल्य ने सर्वसम्मती से एटीएफआई का 15वीं बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और कहा की जब तक खून का अंतिम कतरा शरीर में दौड़ रहा है वह तब तक आतंकवाद के खात्मे की लड़ाई लड़ते रहेंगे भले ही उन्हें मौत के घाट उतारने की पाक आतंकी संगठन व खालिस्तानी धमकी दे रहे है लेकिन उनकी मुहीम न रूकेगी न झुकेगी और किसी कीमत पर भी वह पंजाब में खालिस्तान बनने नहीं देंगे और जल्द ही दिल्ली में एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित करेंगे जिसमे आतंकवाद के खात्मे के विषय पर चर्चा होगी और भविष्य में केंद्र में किस राजनितिक पार्टी को एटीएफआई समर्थन देगा इस बारे चर्चा होगी व 1965,1971 युद्ध,कारगिल,26/11,पठानकोट हमले के शहीद परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने कहा उनका उद्देश्य है देश की माँ अपनी कोख से पुन: शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव,उधम,सुभाष चन्द्र बोस,अशफाक,खुदीराम बोस जैसे शूरवीरों को जन्म दें । इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने कहा की 15 नवम्बर को फ्रंट की पुन: बैठक बुलाई गई है जिसमे पहले प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा व दुसरे चरण में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की जायेगी जबकि वीरेश शांडिल्य ने कुलवंत सिंह मानकपुर को आज ही हरियाणा प्रदेश का प्रदेशाध्यक्ष व लखविन्द्र सिंह साधापुर को पंजाब प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें कार्यकारिणी बनाने व जिलाध्यक्ष बनाने का अधिकार सौंपा है वही मनीष पासी को चंडीगढ़ का प्रभारी, ललित पाण्डेय को उत्तर प्रदेश का प्रभारी व मनोज सुन्द्रियाल को उत्तराखंड का प्रभारी नियुक्त किया है जबकि अन्य 10 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा 15 नवम्बर को की जायेगी और वही संजीव सेठ,दीपक शांडिल्य व पंचकूला के राममेहर शर्मा को एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया ।