एसडीएम के निर्देश से आतिशबाजी की दुकानों को कौंसिल ने जडे ताले
5 Dariya News (अरुण कुमार)
कुराली 01-Nov-2018
जैसे जैसे दीपावली का त्यौहार नजदीक आता है वैसे वैसे कुराली शहर में कम दामों पर आतिशबाजी बेचने के लिए दुकाने सजने लगती है पिछले साल भी प्रशासन की और से सख्ती बरत कई दुकानदारों का सामन जब्त किया गया था पर इस बार प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए कुराली शहर में स्थित आतिशबाजी की सभी दुकानों पर ताले जड दिए जिस से परेशान दूकानदार प्रशासन को कोसते हुए भी नजर आ रहे थे जब आतिशबाजी की दुकानों को ताला लगाया जा रहा था तब कई दुकानदार प्रशासन के अधिकारियो से उलझ भी रहे थे पर मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को संभाले रखा प्रशासन की और से उन दुकानों को तो ताला लगाया ही गया जिनके पास आतिशबाजी बेचने का कोई लाइसेंस नहीं था पर प्रशासन ने उन दुकानों पर भी ताले जड दिए जिनके पास लाइसेंस थे कुछ दुकानदारों ने बताया कि उन्होंने आतिशबाजी का सामान उधार लिया है और जिस से उधार लिया है उन्हें रोज रूपये देने पडते है जो मुनाफा बचता है उस से उन्हें ये उम्मीद होती है कि वह इस साल अपनी पढाई की फीस दे देंगे,अपने परिवार से इस माह खर्च नहीं मांगेगे,लोन की किस्त चुकाएंगे आदि पर प्रशासन ने उनके साथ गरीब मार की है इन्होने मानयोग सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई है कि दुकाने पर लगाए गए ताले खोल उन्हें रोजगार करने दिया जाये । आतिशबाजी की दुकाने बंद होने के कारण हिमाचल,हरियाणा,चंडीगढ,व् पंजाब के अलग अलग शहरो से आतिशबाजी खरीदने आये दूकानदार आज पूरा दिन दुकाने खुलने का इंतजार करते रहे पर देर रात तक दुकानों पर ताले जडे ही रहे।