5 Dariya News

एजूस्टार आदर्श स्कूल में मैराथन का आयोजन

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली 31-Oct-2018

एजूस्टार आदर्श स्कूल कालेवाल में एकता के लिए दौड़ मिशन के तहत मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। भारत के महान नेता सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर सी बी एस ई की तरफ से उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में यह मैराथन करवाई गई। इस मैराथन का उद्देश्य लोगों को देश के प्रति एकता,अखंडता और देश की सुरक्षा के लिए जागरूक करना था। स्कूल की प्रिंसिपल अनु शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाते हुए  इस दौड़ की शुरुआत हुई। विद्यालय के आठवीं से दसवीं तक के छात्रों और अध्यापकों ने इस दौड़ में भाग लिया । इससे पहले राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अध्यापकों और छात्रों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को याद करते हुए एकता से रहने की शपथ ग्रहण की।