5 Dariya News

झारखंड : 16 लाख रुपये की अफीम के साथ 6 गिरफ्तार

5 Dariya News

रांची 31-Oct-2018

झारखंड के गिरिडीह जिले में बुधवार को 14 किलोग्राम अफीम के साथ तीन महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि अफीम की कीमत 16 लाख रुपये है। गिरिडीह पुलिस और राज्य की आतंकवाद रोधी टीम ने संयुक्त अभियान के तहत पंजाब जा रहे तस्करों को पारसनाथ रेलवे स्टेशन के बाहर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर चतरा जिले के निवासी हैं।