5 Dariya News

जापान में रह रहे भारतीय समुदाय भारत में निवेश करें : नरेंद्र मोदी

5 Dariya News

टोक्यो 29-Oct-2018

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जापान में भारतीय समुदाय से आग्रह किया कि वे अपने मातृभूमि के साथ सांस्कृतिक संबंध बनाए रखने के लिए भारत में निवेश करें। यहां भारतीय समुदाय से बात करते हुए, उन्होंने इन्हें (भारतीय समुदाय को) जापान में भारत का राजदूत बताया। मोदी ने कहा कि भारत लगातार 'इंडियन सोल्यूशन-ग्लोबल एप्लिकेशन' की भावना से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वित्तीय समावेशिता के भारतीय मॉडल खासकर जैम 'जनधन योजना, मोबाइल, आधार' की तिकड़ी और डिजिटल लेन-देन मॉडल को पूरे दुनिया में सराहा गया है। उन्होंने इसके साथ ही भारत के सफल अंतरिक्ष कार्यक्रम और मजबूत डिजिटल आधारभूत संरचना का जिक्र भी किया।