5 Dariya News

लालू प्रसाद ने ट्वीट कर नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार पर साधा निशाना

5 Dariya News

पटना (बिहार) 27-Oct-2018

बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए जहां सीट बंटवारे को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ी हुई है, वहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शनिवार को अपने अंदाज में बिना किसी का नाम लिए इशारों ही इशारों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। लालू प्रसाद के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा है, "एगो बा मास्टर इन चीटरी और भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी और फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई! जय बिहार।" चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी पाए जाने के बाद लालू प्रसाद इन दिनों सजा काट रहे हैं। अस्वस्थ लालू का रांची के रिम्स अस्पताल में इलाज चल रहा है।