5 Dariya News

अमित शाह नए कन्नूर हवाईअड्डे के 'पहले' यात्री बने

5 Dariya News

कन्नूर (केरल) 27-Oct-2018

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शनिवार को अनाधिकारिक रूप से यहां के अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरने वाले 'पहले यात्री' बन गए। इस हवाईअड्डे को जल्द ही लोगों के लिए खोला जाएगा। केरल सरकार ने यहां अमित शाह के लैंडिंग को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन दिल्ली से नागर विमानन अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद राज्य सरकार को अपना रुख बदलना पड़ा। हवाईअड्डे के उद्घाटन की तिथि अभी तय नहीं हुई है। अमित शाह यहां सुबह आए और राज्य भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी आगवानी की। दिल्ली लौटने से पहले अमित शाह तिरुवनंतपुरम और उसके बाद वरकाला जाएंगे।