होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक कर्मियों ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी सहायता राशि
डिप्टी कमिश्रर के माध्यम से दिया 1,68,951 रुपये का चैक
5 Dariya News
होशियारपुर 26-Oct-2018
दि होशियारपुर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के कर्मचारियों ने केरल बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया को 1,68,951 रुपये का चैक भेंट किया। कर्मचारी संगठन के प्रधान रजनीश कुमार कौशल व महासचिव कुलदीप सिंह मुसाफिर ने बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर अमनप्रीत सिंह बराड़ व जिला मैनेजर गुरबख्श कौर के साथ आज यह सहायता राशि डिप्टी कमिश्रर को भेंट की। डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने कोआप्रेटिव बैंक कर्मियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह मानवता की सेवा के लिए किया बहुत ही नेक कार्य है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्य के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इस सहायता राशि को पीडि़तों की मदद के लिए भेज दिया जाएगा। इस मौके पर ब्रांच मैनेजर दिनेश मित्तल, ब्रांच मैनेजर पवन कुमार, ब्रांच मैनेजर रजनीश कुमार, सहायक मैनेजर सोम नाथ, सहायक मैनेजर गुरतेग सिंह गिल के अलावा अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।