5 Dariya News

'मोबाइल एडिक्शन का इलाज है अच्छा साहित्य'

तर्कशील सोसाइटी ने शुरू की 'घर-घर साहित्य' मुहिम, चलती-फिरती साहित्य वैन से हो रहा वैज्ञानिक सोच का प्रचार

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर (मोहाली) 26-Oct-2018

लोगों में ज्ञान-विज्ञान का प्रचार करने वाली तर्कशील सोसाइटी पंजाब ने 'घर-घर साहित्य' मुहिम की शरुआत की है।  मकसद है लोगों में खासकर युथ में अच्छा साहित्य पढ़ने की चेटक लगाना जो आजकल मोबाइल एडिक्शन का शिकार है। इस उद्देश्य की पूर्ती के लिए एक चलती फिरती साहित्य वैन त्यार की गई है जो पूरे राज्य के स्कूलों, कॉलजों, गांव और बाज़ारों में घूम कर लोगों को अच्छा साहित्य पढ़ने के लिए उत्साहित कर रही है। इस वैन में तर्कशील साहित्य के साथ साथ विश्व के बेहतरीन उपन्यास, शरीरिक और मानसिक सेहत से संबंधित मशहूर किताबें मौजूद हैं। साहित्य वैन में मौजूद भगत सिंह के हाथ-लिखत विचारों की किताब केवल पांच रुपये में उपलब्ध हैं। तर्कशील नेताओं लेक्चरर सुरजीत एवं जसवंत मोहाली ने बताया कि उनका उद्देश्य पुस्तक संस्कृति को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आजकल युथ मोबाइल एडिक्शन से बुरी तरह प्रभावित है जिसका इलाज अच्छा साहित्य हो सकता है। उन्होंने कहा कि साहित्य वैन को लोगों ने उनकी उम्मीद से ज्यादा रेस्पांस दिया है। इन दिनों साहित्य वैन मोहाली शहर के अलग अलग स्थानों में वैज्ञानिक सोच का प्रचार कर रही है।