महार्षि वाल्मीकि की नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज अधिक प्रासंगिक : सरवीण चौधरी
महार्षि वाल्मीकि के मंच के लिये दिये एक लाख रुपये
5 Dariya News
धर्मशाला 24-Oct-2018
शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सरवीन चौधरी ने आज शाहपुर विधान सभा के कजलोट में महार्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा दी गई त्याग, समरसता, सद्भाव तथा मानवता जैसे नैतिक मूल्यों की शिक्षा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।उन्होंने कहा कि रामायण जैसे महान कालजयी ग्रंथ की रचना कर उन्होंने विश्व को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र से परिचित कराया। रामायण के माध्यम से उन्होंने एक आदर्श समाज का चित्रण के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।सरवीन ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर विश्व समुदाय को आदर्श राज व्यवस्था व विश्व बंधुत्व की भावना से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन समाज का राम चरित्र आज भी सर्वोत्तम है जिसका अनुसरण कर शुचिता पूर्ण जीवन यापन किया जा सकता है।इस दौरान लोगों की मांगनुसार चांदमारी- वाल्मीकि कॉलोनी सम्पर्क सड़क को जोड़ने, सामुदायिक भवन तथा भूमि का पंजीकरण करवाने के लिए वन विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूर्ण होने पर शहरी विकास मंत्री ने शीघ्र कार्य आरंभ करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर हिमालयन बैंड पर्यावरण पर आधारित गाना तथा पोस्टर का विमोचन किया।इस अवसर पर महार्षि वाल्मीकि सभा की वार्ड सदस्य शैली देवी ने शहरी विकास मंत्री को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
घोषणा
शहरी विकास मंत्री ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने पर 20 हजार, महार्षि वाल्मीकि मंच के निर्माण के लिये एक लाख रुपये तथा आठ सोलर लाईटें लगाने की घोषणा की।इसके उपरांत शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी ने मैंकलोडगंज के समीप प्रसिद्व डलझील का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इसके सौन्दर्यकरण तथा विस्तार के लिए टैंडर की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने कहा कि समस्त तकनीकी पहलुओं का अध्ययन करने के उपरांत इस कार्य को विशेष गति प्रदान की जायेगी।इस अवसर पर बिग्रेडयर नवदीप बराड़, बीडीसी चेयरमेन अश्वनी चौधरी, राकेश मनु, सतीश कुमार, बिटू, तिलक राज, महर्षि वाल्मीकि सभा के प्रधान सजंय, शैली देवी,महासचिव महेन्द्र सिंह, वि़द्युत विभाग के अधिषाषी अभियंता, आरके खडवाल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशाषी अभियंता विकास बख्शी, एसएसओ अभिमान्यु शर्मा तथा एसडीओ पुनीत वत्सल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में सभा के लोग उपस्थित रहें।