5 Dariya News

विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों ने दर्शकों को किया मंत्रमुज्ध

सोनालिका ने सरस मेले के लिए भेंट किया 21 लाखरु पये का चैक

5 Dariya News

होशियारपुर 24-Oct-2018

क्षेत्रीय सरस मेले के दूसरे दिन सोनालिका ग्रुप के डायरेक्टर डेवलेपमेंट एंड कार्मशियल श्री अक्षय सांगवान ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरल मेले के लिए 21 लाखरु पये का चैक अतिरिक्त डिप्टी कमिश्रर हरबीर सिंह को भेंट किया। अपने संबोधन में श्री सांगवान ने कहा कि सोनालिका ग्रुप की ओर से ऐसे हर कार्य में सहयोग किया गया है जो कि मिट्टी से जुड़़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर में लगने वाला यह सरस मेला अपने आप में एक बेहतरीन आयोजन है। इस मेले में जहां लोग विभिन्न राज्यों के संस्कृति को जान रहे हैं वहीं उन्हें अलग-अलग राज्यों की कलाकृतियों को देखने व खरीदने का मौका भी मिला है। श्री सांगवान ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से बाखूबी मेले की तैयारियां की गई है और नि:संदेह लोगों को इस मेले का काफी फायदा मिलेगा। सरस मेले के दूसरे दिन विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों की धूम रही। इस दौरान राजस्थानी नृत्य काल बेलिया, उड़ीसा को लोक नृत्य गोटी पुआ, मनीपुरी नृत्य ढोल चोलम, पुंग चोलम, गुजराती नृत्य सिद्धी धमाल, राजस्थान की भवाई, पंजाब पुलिस के करम राज करम के गीत व मुरली राजस्थानी की कुलदीप माणक की कलियों ने खूब तालियां बटोरी। 

वहीं अपने अलग अंदाज में मंच संचालन कर शाद दिलशाद दर्शकों को बांधे रखा। इसके अलावा बहुरु पियों ने लोगों को खूब आनंदित किया। 3 नवंबर तक लाजवंती आउटडोर खेल स्टेडियम में चलने वाले क्षेत्रीय सरस मेले में आज हजारों की संख्या में इलाका निवासी पहुंचे और उन्होंने इस मेले का आनंद लिया। देश की संस्कृति को दिखाती सभ्यता को दिखाती 24 राज्यों के 260 से अधिक लगे स्टालों में अलग -अलग वस्तुएं खरीदने के लिए जनता की भीड़ लगी रही। अतिरिक्त  डिप्टी कमिश्नर (विकास) श्री हरबीर सिंह ने बताया कि लोगों की भीड़ से यह सिद्ध होता है कि वे भारतीय संस्कृति को पास से देखना चाहते हैं। उन्होंने अपील करते कहा कि सभी परिवार के साथ इस मेले में आएं, जिससे वे देश की अलग -अलग संस्कृति को जान सकें। इस मौके पर सोनालिका ग्रुप के वाइस प्रेसीडेंट आप्रेशन श्री जे.एस. चौहान, सी.एस.आर. प्रोजैक्ट कोआर्डिनेटर श्री नीरज मनोचा के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे।