भगवान बाल्मीकी का संदेश समूची मानवता के लिये - सत्य पाल जैन
5 Dariya News (गुरनाम सागर)
चण्डीगढ़ 24-Oct-2018
चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद, भारत सरकार के अपर महासलिसिटर एवं भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य सत्य पाल जैन ने कहा कि महर्षि बाल्मीकी का संदेश सदा के लिये सार्थक है तथा जब तक दुनिया रहेगी, महर्षि बाल्मीकी का नाम अमर रहेगा। जैन एवं चंडीगढ़ के महापौर देवेश मोदगिल ने आज महर्षि बाल्मीकी जयन्ती के अवसर पर महर्षि बाल्मीकि मंदिर, रामदरबार, चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया तथा भगवान बाल्मीकी को श्रद्धांजली भेंट की।श्री जैन ने कहा कि महर्षि बाल्मीकी का संदेश समूची मानवता के लिये है तथा उन्हें धर्म जाति या प्रान्त की सीमाओं में नहीं बांधा जा सकता।चंडीगढ़ के महापौर श्री देवेश मोदगिल ने कहा कि भगवान बाल्मीकी ने दुनिया को आदर्षमयी जीवन जीने का संदेश दिया। उन्होंने मानव को मानवता के सही अर्थ समझाये तथा समाज के सभी वर्गो को समरसता का जीवन जीने का संदेश दिया।इस अवसर पर पार्षद श्री अनिल दूबे एवं श्री सतीश कैंथ, भाजपा उपाध्यक्ष श्री रामलाल, श्री लीलाधर स्वामी, श्री नरेन्द्र चौधरी, श्री सदासावन लहरी, श्री ऋर्षि पाल तथा श्री तिलकधारी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।