5 Dariya News

पीड़ितों की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा : शांता कुमार

5 Dariya News (मनोज रतन)

पालमपुर 24-Oct-2018

सांसद, शांता कुमार ने पालमपुर में आयोजित एक दिवसीय रैडक्रास मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।शांता कुमार ने हास्पिटल वैलफेयर सैक्शन को पालमपुर में खूबसूरत रैडक्रास मेले के आयोजन की बधाई देते हुए, उन्हें मेले के शुभारंभ में आमंत्रित करने के लिए धन्यावाद भी किया। उन्होंने कहा कि रैडक्रास भारत ही नहीं बल्कि मानवता की सेवा में समर्पित दुनियां की सबसे पुरानी संस्था है, जो लगभग 200 वर्षों से दुनियां के हर देश में पीड़ित मानवता की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दुनियां बहुत तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन बहुत लोग अभी भी पीछे हैं। रैडक्रास पीड़ित और असहाय लोगों की सेवा का कार्य कर रही है, जो बहुत ही सराहनीय है।उन्होंने कहा कि समाज में जो पीड़ित और दुखी है ऐसे लोगों की मदद ही भगवान की सबसे बड़ी सेवा है।। उन्होंने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सर्वोपरि समझने वाली इस संस्था का प्रयास सराहनीय हैं और इस कार्य में पालमपुर की महिलाओं का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली कमलजीत के प्रयासों की सरहाना करते हुए लोगों को इनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरत लोगों की सेवा ही भगवान की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि जीवन वहीं है, जो समाज के लिए जीता है और केवल अपने लिये जीने वाला मृत के समान है। उन्होंने लोगों से आहवान किया कि गरीबों और जरूरत मंद लोगों की सहायता के लिए आगे आये और किसी न किसी रूप में समाज सेवा का कार्य अवश्य करें।इससे पहले हास्पिटल वैलफेयर सैक्शन की अध्यक्ष, श्रुती प्रिया ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और हास्पिटल वैलफेयर सैक्शन की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, संजुला शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, सुरेंद्र ठाकुर, सतीश शर्मा, हास्पिटल वैलफेयर सैक्शन पालमपुर की सचिव कमलजीत कौर, सीमा शर्मा, ब्रिंदुला करोल, फुलां भट्ट, एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा, डीएसपी विकास धीमान, डीएफओ पालमपुर बीएस यादव सहित विभिन्न विभागों के लोग और हास्पिटल वैलफेयर सैक्शन के सदस्य और पालमपुर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।