5 Dariya News

झारखंड : नक्सलियों ने 6 वाहनों को आग लगाई

5 Dariya News

रांची 20-Oct-2018

नक्सलियों ने झारखंड के हजारीबाग जिले में नहर मरम्मत कर रहे छह वाहनों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चौपारण में इस कार्य को एक निजी कंपनी करा रही थी। पुलिस ने बताया कि कोई 25 नक्सलियों ने कंपनी के शिविर कार्यालय पर हमला किया। उस समय कर्मचारी सो रहे थे। विद्रोहियों ने शिविर कार्यालय में खड़े वाहनों पर केरोसिन डाला और आग लगा दी। माना जा रहा है कि वसूली की रकम अदा करने से इनकार करने पर इस घटना को अंजाम दिया गया।