5 Dariya News

उत्तर प्रदेश : मुरादाबाद में आधा ही जला रावण

5 Dariya News

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) 19-Oct-2018

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के रामलीला मैदान में दशहरा उत्सव के दौरान यहां बनाया गया रावण का पुतला आधा ही जल सका। रामलीला मैदान में रावण का 80 फीट ऊंचा पुतला बनाया गया था। इस दौरान हजारों की भीड़ मेले में मौजूद थी, तभी तय समय के मुताबिक नौ बजे के आसपास रावण दहन के लिए अग्निबाण छोड़ा गया, लेकिन रावण किसी कारणवश आधा ही जल सका। काफी कोशिशों के बाद जब रावण का पुतला नहीं जल सका तो उसे नीचे गिरा दिया गया और हादसे से बचने के लिए अग्निशमन विभाग की गाड़ियों द्वारा उस पर पानी की बौछार की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहली बार ऐसा हुआ है कि यहां बुराई के प्रतीक रावण का पुतला पूरा नहीं जल पाया। वहीं लोग उसकी हड्डी इकठ्ठा करने के लिए उसके पास जाने की कोशिश में एक-दूसरे को धक्का देकर पुतले के पास जाने लगे। चूंकि रावण पूरा नहीं जला था और उसमें लगे पटाखों में अचानक आग लगने की आशंका और भीड़ के हादसे की चपेट में आने को लेकर तुरंत फायर विभाग की टीम ने पुतले पर पानी की बौछार कर उसमें लगे पटाखों को नष्ट करने में जुट गई। इस दौरान भीड़ इतनी बेकाबू हो गई कि अग्निशमन कमिर्यो को पुतले के पास आ रहे लोगों पर पानी की बौछार कर हटाने की कोशिश भी की गई। इस दौरान काफी अफरातफरी मची रही।