5 Dariya News

पंचकुला में 210 फुट ऊंचे रावण पुतले का दहन

5 Dariya News

पंचकुला 19-Oct-2018

पूरे पंजाब और हरियाणा में शुक्रवार को दशहरा मनाया गया और इस मौके पर पंचकुला में कथित तौर पर देश के सबसे ऊंचे रावण पुतले का दहन किया गया। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के तौर पर मनाए जाने वाले इस त्योहार पर चंडीगढ़ और उससे सटे पंचकुला और मोहाली शहरों में कई पुतलों का दहन किया गया। आयोजकों ने बताया कि रावण के 210 फुट ऊंचे पुतले का वजन 6,200 किलोग्राम था, और इसे बनाने में लगभग 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। इसमें पर्यावरण अनुकूल पटाखे लगाए गए थे, जिसे 40 श्रमिकों ने पांच महीनों में तैयार किया था। आयोजकों ने कहा कि रावण के इस विशालकाय पुतले के साथ कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले नहीं थे।