5 Dariya News

बी.बी. व्यास ने जम्मू में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया

5 Dariya News

श्रीनगर 19-Oct-2018

राज्यपाल के सलाहकार बी.बी.व्यास ने आज जम्मू कश्मीर राज्यपाल शिकायत कक्ष के तत्वादान में जन समस्या निवारण का आयोजन किया जिसमें लगभग 33 प्रतिनिधिमंडलों एवं 31 व्यक्तियों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को उनके समक्ष रखा।भारतीय उद्योग परिसंग (सीआईआई) ने बादाम पर जीएसटी दर को 12 प्रतिशत से कम करके 5 प्रतिशत करना, लखनपुर में ओद्यौगिक सामग्री वाले वाहनों के निपटान में विलम्ब, कंगरेल ब्लाक भलवाल के औद्योगिक क्षेत्र में सडक सम्पर्क, ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क एवं स्वच्छता सुविधाएं, जम्मू कश्मीर उद्योगों के लिए कचरा निस्तारण स्थल, तैयार माल के निर्यात हेतु उद्योगों को परिवहन सब्सिडी के लिए दूरी सीमा का पुननिर्धारण एवं अन्य सम्बंधित मुददे उजागर किये।इसी तरह जम्मू व कश्मीर अग्रणी रिसाईकलिंग उद्योगों ने भी उद्योग क्षेत्र के सुधार हेतु विभिन्न मांगों को उजागर किया।जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाईड ने जेएंडके क्रिकेट एसोसिएशन के साथ सम्बंधता एवं दृश्टिवादित खेलों हेतु आर्थिक सहायता की मांग की। एक अन्य प्रतिनिधिमंडल ने कबीर नगर से संतरा मोड तक नाले के साथ साथ स्थित क्षेत्र में स्थानीय लोगों द्वारा अवैध भूमि अतिक्रमण हटाने की मांग की।

डेली सीपी वर्करस ने एसआरओ 520 को शीघ्र लागू करने की मंग की जबकि जम्मू के विभिन्न क्षेत्रों से आये अलग अलग प्रतिनिधिमडलों ने अपने सम्बंधित क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित करने की मांग की।बाद में विधायक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन क्षेत्र से सम्बंधित विभिन्न विकास मुददों को उजागर किया एवं उनके शीघ्र समाधान में सरकार के हस्तक्षेप की मांग की।पूर्व मंत्री हर्शदेव सिंह एवं सुखनंदन चौधरी के नेतृत्व में आये प्रतिनिधिमडलों ने अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों से सम्बंधित समस्या एवं मांगों को सलाहकार के समक्ष रखा।मुकंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमडल ने सांबा जिले के गगवाल क्षेत्र में कालेज निर्माण की मांग की।सलाहकार ने सभी प्रतिनिधिमडलों ने एवं व्यक्तियों को आश्वासन दिया कि उनके सभी मुददों का एक चरणबद्ध प्रक्रिया से निवारण किया जाएगा। इस विशय में उन्होंने मौके पर ही सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिये।इसके अतिरिक्त सलाहकार ने प्रतिनिधिमडलों एवं व्यक्तियों से भी मिले जिन्होंने विधुत, वित्त, राहत, एसआरओ 43 केसिस एवं सेवा सम्बंधित मुददों को उजागर किया।