साका नीला तारा संबंधी माफी के साथ-साथ तथ्यों को भी उजागर करे ब्रिटिश सरकार -सुखबीर बादल
कांग्रेस के सिक्ख विरोधी चेहरे खिलाफ सदन की कार्रवाई नही चलने दी जायेगी- बीबी बादल
5 दरिया न्यूज
मानसा 06-Feb-2014
पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा 1984 में सिक्खों के स्र्वोच्च धार्मिक स्थान श्री हरमंदिर साहिब पर हमला करने से पूर्व ब्रिटिश सरकार से सलाह लेना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जिस संबंधी ब्रिटिश सरकार को केवल माफी ही नही मांगनी चाहिए, बल्कि कांग्रेसी सरकार द्वारा मांगी सलाह के साथ-साथ अन्य तथ्य भी उजागर करने चाहिए। उन्होंने यह प्रगटावा आज यहां विभिन्न संगत दर्शन कार्यक्रमों से पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। बादल ने कहा कि गांधी परिवार हमेशा सिक्खों का विरोधी रहा है और 1984 में श्री हरमंदिर साहिब पर हुआ हमला भी गांधी परिवार के इसी व्यवहार का परिणाम था। उन्होंने कहा कि हमला करने से पूर्व विदेशी सरकार से सलाह मांगनी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है जिसका खमियाजा कांग्रेस को झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में तितीय फ्रंट नही, बल्कि अकेला फं्रट एन डी ए ही कमाल दिखायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश तरक्की कर सकता है। इसी दौरान लोकसभा सदस्य श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि 1984 में कांग्रेस द्वारा ब्रिटिश सरकार से मांगी सलाह और कांग्रेस के सिक्ख विरोधी व्यवहार विरूद्ध शिअद के लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्यों द्वारा कल को सदन की कार्रवाई नही चलने दी जायेगी। बीबी बादल ने मांग की कि इस मामले में उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए ताकि सच लोगों के सामने आ सके।
उपमुख्यमंत्री ने आज जहां संगत दर्शन दौरान 27 गांवों की समस्याओं का निपटारा किया वही लगभग 75 करोड़ रुपये के विकास कार्यो के उद्घाटन और नींव पत्थर भी रखे। उन्होंने लगभग 4 करोड़ की लागत से बने बुढलाडा सबडिवीज़न कंपलैक्स का उद्घाटन करने के अतिरिक्त बहादर पुर में 10 एकड़ की जगह में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सरकारी डिग्री कालेज, 120 एकड़ के रकबे में फैली लगभग 75 करोड़ रुपये की लागत वाली पुड्डा कलौनी (शूगर मिल बुढलाडा) और लगभग 42 लाख रुपये की लागत वाले 600 फुट गंदे नाले के निर्माण का नींव पत्थर भी रखा। उन्होंने गांवों बरे, गुरनेखुर्द, अहमदपुर, कुलहेरी, टाहलियां, रामनगर भटठ्ल, अकांवाली, लखमीर वाला, दिलेल वाला, आलमपुर मंद्रा, मंढाली, जोईयां, मघानिया, हाकमवाला, मलको, भखडियाल, धर्मपुरा, खुडाल कलां, टोडर पुर, संगरेड़ी, जलवेड़ा, दरियापुर कलां, बिरोके कलां, फूल्लू वाला डोगरा, दरियापुर खुर्द, रामपुर मंडेर, कली पुर और गोबिंदपुरा गांवों का संगत दर्शन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने गांवों के विकास कार्यो के लिए करोड़ों रुपये की ग्रांटे मंजूर की। इस अवसर पर तीन सरपंचों सहित कई व्यक्ति शिअद में शामिल हुए जिनका स. बादल ने सरोपा देकर स्वागत किया। इस अवसर पर क्षेत्र विधायक बुढलाडा श्री चतिन सिंह समाओ, डी आई जी श्री अमर सिंह चाहल, उपायुक्त श्री अमित ढाका, एस एस पी श्री भूपिंदर सिंह खटड़ा, एवं पार्टी के सीनियर नेता और उच्च अधिकारी भी उपस्थित थे।