5 Dariya News

पंजाब सरकार द्वारा 1 आई.ए.एस. और 8 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादले

5 Dariya News

चंडीगढ़ 17-Oct-2018

पंजाब सरकार ने आज 1 आई.ए.एस अधिकारी और 8 पी.सी.एस. अधिकारियों के तबादलों के हुक्म तुरंत प्रभाव से जारी किये हैं।प्रवक्ता ने बताया कि आई.ए.एस. अधिकारी श्री जसपाल सिंह गिल को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, खन्ना के तौर पर तैनात किया गया है।जबकि पी.सी.एस. अधिकारियों में श्री अजय कुमार सूद को अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, (जनरल) मोगा, श्री जगविन्दर जीत सिंह गरेवाल को उप सचिव, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्री अमरबीर सिंह को सचिव, पंजाब अधीन सेवाएं चयन बोर्ड, श्री अमित बांबे को एस.डी.एम., फतेहगढ़ साहिब, श्रीमती पूनमप्रीत कौर को एस.डी.एम., अहमदगढ़, श्री रवीन्द्र सिंह अरोड़ा को डिप्टी डायरैक्टर, पर्यटन विभाग अतिरिक्त प्रभार उप सचिव, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, श्री बबनदीप सिंह वालिया को असिस्टेंट कमिश्नर, (जनरल) बठिंडा और श्री बलविन्दर सिंह को असिस्टेंट कमिश्नर, (जनरल) फरीदकोट अतिरिक्त प्रभार असिस्टेंट कमिश्नर, (शिकायत निवारण) फरीदकोट के तौर पर तैनात किया गया है।