5 Dariya News

गुणवत्ता भरपूर दूध के लिए लोग मुफ्त टैस्टिंग का लाभ लें : डिप्टी डायरेक्टर डेयरी

1 अप्रैल से अब तक 302 नमूनों में से 127 में मिलावट पाई गई

5 Dariya News

मानसा 17-Oct-2018

लोगों को घर में इस्तेमाल के लिए गुणवत्ता भरपूर दूध लेने हेतु पंजाब सरकार द्वारा प्रदान नि:शुल्क दूध टैस्टिंग सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने का आग्रह करते हुए पंजाब डेयरी विकास विभाग के जिला मानसा के डिप्टी डायरेक्टर डेयरी श्री जरनैल सिंह ने बताया कि विभाग ने जिला मानसा में 1 अप्रैल से 16 अक्टूबर तक दूध के 302 नमूने टैस्ट किए गए, जिनमें से 127 नमूने मानकों से कम पाए गए।उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा खपत हेतु लिए जाते दूध की गुणवत्ता को चैक करने के लिए विभाग द्वारा शहरों और कस्बों में 1 अप्रैल से अब तक 11 दूध उपभोक्ता जागरूकता शिविर लगाए गए, जिनमें 278 नमूनों की जांच की गयी और 159 नमूने सही पाए गए जबकि 119 नमूने में पानी की मिलावट पाई गई। इसी तरह जून महीने में शुरू हुए तंदुरुस्त पंजाब मिशन के तहत जिला कार्यालय में उपभोक्ताओं द्वारा लाए गए दूध के 24 नमूने टैस्ट किए गए, जिनमें से 8 मिलावटी दूध वाले पाए गए। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता की कमी वाले नमूनों में केवल पानी मिश्रित किया गया था लेकिन किसी भी नमूने में कोई हानिकारक रसायन नहीं मिला।डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि विभाग की टीमों द्वारा समय समय पर ग्रामीण क्षेत्रों में 4 दूध उत्पादक जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की गई योजनाओं, गतिविधियों और सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया और किसानों को कृषि के सहायक व्यवसाय जैसे डेयरी फार्मिंग और मछली, सुअर और बकरी पालन के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इन शिविरों में करीब 450 किसानों ने हिस्सा लिया।उन्होंने जहां किसानों को डेयरी फार्मिंग पेशे को अपनाने और गुणवत्ता भरपूर दूध सप्लाई कर तंदुरुस्त पंजाब मिशन में सहयोग करने का आग्रह किया, वहीं जिला निवासियों को सरकार द्वारा दूध टैस्ट करवाने की मुफ्त सुविधा का ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने को कहा ताकि वे अपना घर के लिए गुणवत्ता भरपूर दूध का प्रयोग कर 

सकें।