5 Dariya News

फिरोज खान सलाहकार बी.बी. व्यास से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 16-Oct-2018

एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन/मुख्य कार्यकारी काउंसिलर फिरोज अहमद खान ने आज राज्यपाल के सलाहकार बी. बी. व्यास से मुलाकात की। सीईसी ने कारगिल से जुड़े कई विकास मुद्दों को उठाया और इनके तत्काल निवारण की मांग की। सलाहकार ने सीईसी द्वारा उठाये गये मुद्दों का शीघ्र निवारण करने का आश्वासन दिया।