5 Dariya News

मेरे प्रचार से कांग्रेस के वोट कटते हैं : दिग्विजय सिंह

5 Dariya News

भोपाल 16-Oct-2018

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूरी बना रखी है और आजकल उनका एक वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने प्रचार से दूर रहने की वजह का खुलासा किया है। दिग्विजय इस वीडियो में कह रहे हैं कि मेरे प्रचार करने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं। यह वीडियो उस समय का है जब वह कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के आवास पर गए थे। इस वीडियो में वह कहते दिख रहे हैं, “पार्टी जिस को भी टिकट दे उसे जिताइए, दुश्मन को भी टिकट मिले तो उसके लिए काम करिए। अगर काम नहीं किया तो कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी। मैं तो प्रचार करने नहीं जा रहा क्योंकि मेरे भाषण देने से कांग्रेस के वोट कट जाते हैं।” दिग्विजय इन दिनों पार्टी के प्रचार अभियान से दूर है। वह कभी-कभी पार्टी के मंचों पर नजर आ जाते हैं लेकिन भाषण नहीं देते।