5 Dariya News

सांसद नजीर अहमद लॉवे राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मिले

5 Dariya News

श्रीनगर 15-Oct-2018

सांसद नजीर अहमद लॉवे, ने आज राजभवन में राज्यपाल सत्य पाल मलिक से मुलाकात की। लॉवे ने राज्य में कानून व्यवस्था वाली स्थिति से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों से निपटने के संबंध में राज्यपाल को उनके मूल्यांकन और सुझावों के बारे में सूचित किया। राज्यपाल ने लॉवे को आश्वासन दिया कि उनका प्रशासन राज्य के त्वरित विकास को सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।