5 Dariya News

गबरू नेशन की चमकदार रात में दिखे पंजाब की विरासत के रंग और आटे दी चिड़ी की स्टार कास्ट

गबरू टीवी और तेग प्रोडक्शंस का यह शो में कई नामचीन लोगों ने की शिरकत

5 Dariya News

लुधियाना 15-Oct-2018

गबरू मीडिया एंड एंटरटेंमेंट पंजाबी इंडस्ट्री की प्रमुख मनोरंजन कंपनी के रूप में उभरी है।  पंजाब की अपने प्रकार की पहले ऐप, पॉकेट टीवी, जोकि मनोरंजन को भारतीय दर्शकों के स्मार्टफोन तक ले आयी है, एक सफल इंफोटेनमेंट पोर्टल गबरू.कॉम और ऑस्ट्रेलिया में गबरू टीवी चैनल के साथ गबरू ने सफलता की एक नयी कहानी लिख कर खुद को एक ब्रांड की तरह स्थापित कर लिया है।  हमेशा एंटरटेन करने के मिशन को ध्यान में रखते हुए गबरू नेशन, एक लाइव इवेंट की शुरुआत की गयी थी जिसमे पंजाबी इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारे एक स्टेज पर आकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर देते हैं। इस वर्ष किप्स मार्किट, सराभा नगर, लुधियाना में आयोजित इस शाम को चार चाँद लगाने कई सितारे पहुंचे जिसमें आने वाली फिल्म 'आटे दी चिड़ी' की स्टार कास्ट प्रमुख रही।  तेग प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म 19 अक्टूबर को होगी रिलीज़।दो सफल शो करने के बाद गबरू नेशन इस वर्ष पंजाब की संस्कृति और विरासत के अद्भुत रंगों को मनाएगा। प्रतिभावान गायक बाज़ धालीवाल ने इस कार्यक्रम की शुरुआत एक दमदार परफॉरमेंस के साथ की। खुशमिज़ाज़ तनिष्क कौर जो कि चन्न दे वरगा गीत के लिए प्रसिद्ध हैं, उन्होंने भी अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। कंगनी गीत के गायक राजवीर जवांदा ने भी २० मिनट लम्बी परफॉरमेंस में स्टेज पर धमाल मचाया और उनके बाद गुंडे गायक दिलप्रीत ढिल्लों ने भी ज़ोरदार गायिकी से कार्यक्रम को एक नयी ऊर्जा से भर दिया।  इस  शाम के मुख्य आकर्षण थे नीरू बाजवा और अमृत मान। आटे दी चिड़ी के मुख्य  अभिनेता अमृत मान ने अपने कई गीत गाये। साथ ही उन्होंने आने वाली फिल्म के भी गाने गाकर लोगों को खूब भंगड़ा कराया। उनके साथ ही पॉलीवुड की मल्लिका नीरू बाजवा भी इवेंट पर मौजूद रहीं और उनकी उपस्थिति भर से फैन्स में  ख़ासा उत्साह दिखाई दिया।दोनों ही सितारों ने प्रशंसकों और दर्शकों से उनकी फिल्म देखने की अपील की।

फिल्म के निर्माता तेग प्रोडक्शंस के चरनजीत सिंह वालिया और तेगबीर सिंह वालिया और सह-निर्माता जीआरएस छिना (कैलगरी, कनाडा) भी गबरू नेशन पर मौजूद रहे। फिल्म के अन्य कलाकार जैसे कि प्रीतो साहनी, अनमोल वर्मा, लेखक राजू वर्मा आदि भी फिल्म की प्रमोशन करने के लिए इवेंट पर मौजूद रहे और उन्होंने भी लोगों से फिल्म देखने जाने को कहा। इन के अलावा पार्लियामेंट मेंबर रवनीत सिंह बिट्टू, कैबिनेट मंत्री भारत भूषण और लुधिआना पुलिस कमिशनर आई पी एस सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद रहे।गबरू टीवी के आर्टिस्ट वीजे वैबी ने कार्यक्रम का सञ्चालन किया। उन्होंने अपने चुटकुलों और बेहतरीन कॉमेडी से लोगों को खूब हंसाया। कई मस्ती-भरे सेगमेंट में उनका साथ दिया प्रीतो साहनी ने।प्रभजोत कौर महंत, गबरू मीडिया एंड एंटरटेनमेंट  की सीईओ ने कहा, "हमने गबरू की शुरुआत इस विचार के साथ की थी की लोगों को उनकी पंजाबी जड़ों और विरासत से जोड़ना है।  गबरू नेशन हमारी एक कोशिश है इस सन्देश को लाइव दर्शकों तक पहुंचाने की वो भी उनके पसंदीदा कलाकारों के माध्यम से।  इस बार गबरू नेशन के साथ हमने पंजाबी भावनाओं और रूह को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सबसे ज़्यादा पसंद किये जाने वाले सितारों, ‘आटे दी चिड़ी’ की स्टार कास्ट नीरू बाजवा और अमृत मान, के साथ मनाया है।  हमें ख़ुशी है कि हम एक सफल शो करा सके जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया।  हम वादा करते हैं कि हम हमेशा सिर्फ अपने दर्शकों के मनोरंजन का ख्याल रखेंगे और साथ ही प्रण भी लेते हैं कि गबरू एंटरटेनमेंट एंड मीडिया पंजाबियत को ज़िंदा रखने की अपनी कोशिश में हमेशा प्रयासरत रहेगा। "गबरू नेशन के टीवी पार्टनर थे गबरू टीवी ऑस्ट्रेलिया और मीडिया पार्टनर थे लाइव लुधियाना। इवेंट पार्टनर थे परिंदे- हैव विंग्स।  गबरू.कॉम गबरू नेशन के डिजिटल पार्टनर रहे. प्रमोशन और आर्टिस्ट मैनेजमेंट का कार्यभार परिंदे- हैव विंग्स द्वारा संभाला गया।