5 Dariya News

“लुधियाना की भांति चंडीगढ़ में भी जरूरतमंद विधवाओं को प्रदान करेंगे सहायता” : संजय टंडन

पिता की भांति पुत्र संजय टंडन ने प्रदान की जरूरत मंद विधवाओं की सहायता, मदद के लिए आई महिलाओं की दास्तान सुनकर टंडन हुए भावुक

5 Dariya News

लुधियाना 14-Oct-2018

जरूरत मंद विधवाओं की सहायता हेतु ज्ञान स्थल मंदिर सभा लुधियाना द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने भाग लिया | गौरतलब है कि इस संस्था को उनके पिता स्वर्गीय श्री बलरामजी दास टंडन गत 20 वर्षों से आर्थिक मदद दे रहे थे | इसी संदर्भ में आज संस्था द्वारा लुधियाना में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे संजय टंडन के कर कमलों द्वारा जरूरतमंद विधवाओं को सहायता प्रदान की गई | कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज उन्हें इस स्थान पर आकर दिवंगत पिता की यादें ताजा हो गई | वे लगातार इस संस्था के साथ जुड़े रहे और बिना किसी बाधा के इस कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान करते रहे | उन्होंने कहा कि यहाँ जो भी विधवा बहिन मदद के लिए आती हैं उनकी गाथा को सुनकर मन विचलित सा हुआ और इस बात का भी आभास हुआ कि उनके पिता ने इस नेक काम का को बीड़ा उठाया था ठीक उसी प्रकार उन्हें भी इसमें अपना सहयोग करने का अवसर प्रदान हो रहा है | संस्था द्वारा जिन विधवा महिलाओं की मदद कर के सभी लोग पुण्यकमा रहे हैं और ये सौभाग्य की बात है कि उनका समूचा परिवार इस नेक काम में इसका भागीदार रहा है |उन्होंने सेवा कार्यों में जुटे ज्ञान स्थल मंदिर सभा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जिस प्रकार से इन विधवाओं की मदद की जा रही है वो सराहनीय कार्य है और आज केकार्यक्रम में उनको इस सेवा में भागीदारबनाया उसके लिए वे संस्था का विशेष आभार प्रकट करते हैं | यहाँ आकर आज मन के भीतर संकल्प जागा कि स्व बलराम जी दास टंडन द्वारा शुरू किये गए इस महान कार्य को वे ऐसे हे निरंतर चलाते रहेंगे और ये प्रयास रहेगा कि लुधियाना की तर्ज पर चंडीगढ़ में भी जरूरतमंद महिलाओं की मदद के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम को शुरू किया जा सके ताकि अधिक से अधिक विधवा महिलायों को सहायता प्रदान की जा सके |