5 Dariya News

श्राईन बोर्ड ने पीजी पाठयक्रम को आगे बढ़ाने के लिए गुरूकुल के मेधावी छात्रों के लिए फैलोशिप योजना को मंजूरी दी

5 Dariya News

श्रीनगर 14-Oct-2018

श्राईन बोर्ड के अध्यक्ष राज्यपाल सत्यपाल मलिक की अध्यक्षता में राजभवन में श्री माता वैश्णो देवी श्राईन बोर्ड की 63वीं बैठक आयोजित हुई। बोर्ड ने श्री माता वैश्णो देवी गुरूकुल, चरण पादूका कटड़ा की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय में देश के अग्रणी संस्थानों में संस्कृत, ज्योतिश, दर्शन तथा वेद के विशयों में आचार्य या समकक्ष स्नातकोर पाठयक्रम को आगे बढ़ाने के लिए गुरूकुल की शास्त्री कक्षाओं के षीर्श 5 मेधावी छात्रों के लिए फैलोशिप योजना को मंजूरी दी। श्राईन बोर्ड द्वारा प्रदान की जाने वाली फैलोशिप की राशि सालाना 48000 रुपये होगी।  बैठक में डॉ. एस.एस. बिलोरिया, डॉ. अशोक भान, एच.एल. मैनी, न्यायधीश (सेवानिवृत) प्रमोद कोहली, मेजर जनरल (सेवानिवृत) शिव कुमार शर्मा तथा बी.बी.व्यास, सभी बोर्ड सदस्य तथा मुख्य सचिव बी.वी. आर. सुब्रहमण्यम, राज्यपाल के प्रमुख सचिव उमंग नरूला, श्राईन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी धीरज गुप्ता तथा गणमान्य उपस्थित थे। वर्तमान में 162 छात्र इस पूरी तरह से आवासीय संस्थान में कक्षा 6 से शास्त्री भाग 2 तक अध्ययन कर रहे हैं जिसे 2010 में श्राईन बोर्ड द्वारा स्थापित किया गया था। छात्रों को शिक्षा, बोडिंग, आवास, किताबें, वर्दी आदि निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही हैं।