5 Dariya News

संत निरंकारी मिशन का वार्षिक अन्तराष्ट्रीय संत समागम 24 से 26 नवंबर तक समालखा में

सेवा के लिए होशियारपुर के सदस्य रवाना

5 Dariya News

होशियारपुर 14-Oct-2018

संत निरंकारी मिशन का वार्षिक अन्तराष्ट्रीय संत समागम 24 से 26 नवंबर तक सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के नेतृत्व में संत निरंकारी अध्यात्मिक स्थल जी.टी.रोड समालखा जिला पानीपत (हरियाणा) में होने जा रहा है। समागम के तैयारियों में अपना योगदान देने के लिए संत निरंकारी मिशन की ब्रांच होशियारपुर से सेवादल के सदस्यों का एक जत्था शनिवार देर रात रवाना हुआ। यह जानकारी होशियारपुर ब्रांच की मुखी बहन सुभदरा देवी व सेवादल के संचालक बाल किशन तथा शिक्षक देविंदर बोहरा बोबी ने दी। उन्होंने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से सेवादल के सदस्य सेवा के लिए आज एक सप्ताह के सेवा के लिए गए है। इस समागम को लेकर संगतों में उत्साह देखा जा रहा है। इससे पहले यह समागम बुराड़ी रोड दिल्ली में होता है लेकिन इस बार यह समागम समालखा में होने जा रहा है।