5 Dariya News

सांझी रसोई के साथ सांझा करें अपने यादगार दिन : ईशा कालिया

एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह ने पिता की बरसी पर सांझी रसोई को दिए 10 हजार रुपये

5 Dariya News

होशियारपुर 09-Oct-2018

जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से होशियारपुर में सांझी रसोई में रोजाना 500 के करीब आम लोग दोपहर का खाना खाते हैं और यह सब जन सहयोग से ही संभव हो पाया है। यह जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्रर ईशा कालिया ने कहा कि बुक-ए-डे योजना के अंतर्गत शहर, गांव के दानी सज्जनों व समाज सेवकों की ओर से अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जन्म दिन, शादी की वर्षगांठ व यादगार दिन मनाने के लिए योगदान पाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने यादगार दिनों को सांझी रसोई के साथ सांझा करें।रैड क्रास सोसायटी के सचिव श्री नरेश गुप्ता ने बताया कि डिप्टी कमिश्रर के नेतृत्व में चल रहे इस प्रोजैक्ट पर लोगों ने अपने विश्वास जताया है, जिसके अंतर्गत सांझी रसोई प्रोजैक्ट निर्विघ्न जारी है। उन्होंने बताया कि  इसी कड़ी के अंतर्गत एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह ने अपने पिता स. करतार सिंह की याद में सांझी रसोई को 10 हजार रु पये का सहयोग दिया गया है। इससे पहले भी वर्ष 2017 में उन्होंने अपने पिता की याद में सांझी रसोई को 11 हजार रु पये का सहयोग दिया था। इस मौके पर एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह ने आए हुए 446 लोगों के साथ दोपहर का भोजन करते हुए हर वर्ष अपने पिता का बरसी समागम सांझी रसोई के इस प्रोजैक्ट में मनाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर जिला रैड क्रास अस्पताल भलाई सैक्शन के सदस्यों श्रीमती कुमकुम सूद, श्रीमती करमजीत कौर, श्रीमती भूपिंदर गुप्ता, श्री लोकेश पुरी, श्री अरविंद सूद व श्री ज्ञान सिंह संधू की ओर से दानी सज्जन एडवोकेट मनिंदरपाल सिंह को एक सम्मान चिन्ह भी भेंट किया गया।