जेके एडिटर्स फोरम प्रतिनिधिमंडल निदेशक सूचना से मिला
5 Dariya News
श्रीनगर 11-Oct-2018
जेके एडिटर्स के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को निदेशक विभाग सूचना एवं जनसंपर्क (डीआईपीआर) तारिक अहमद जरगर से मुलाकात की और राज्य के विभिन्न समाचार पत्रों के संपादकों द्वारा सामना किए जाने वाले विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।प्रतिनिधिमंडल में सह-संयोजक जेकेईएफ और संपादक केएनएस मोहम्मद असलम, मुख्य संपादक सुबह-ए-कश्मीर नजीर अहमद वानी, संपादक दैनिक घडयाल अरिद हुसैन, संपादक कश्मीर होरिजन, शफकत बुखारी, संपादक दैनिक मक्काद अयूब सबिर, संपादक उज्ज्वल कश्मीर फारूक अहमद, प्रबंध संपादक राईजिंग कश्मीर उमर फारूक, संपादक कश्मीर स्कैन चस्फीदा शाह, संपादक न्यूज कश्मीर फरज़ाना मुमताज, संपादक टाईम्स और अस मुश्ताक सादिक षामिल थे।प्रतिनिधिमंडल ने संपादकों और समाचार पत्रों को पेष आने वाले विभिन्न मुद्दों जैसे संपादकों के लिए मान्यता प्रक्रिया और इसके मानदंड तैयार करने सहित समाचार पत्रों के विभिन्न मुद्दों के बारे में निदेशक को अवगत कराया।निदेशक डीआईपीआर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को देखा जाएगा और संपादकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे।