5 Dariya News

इंडस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का जोनल एथलैटिक मीट में बेहतरीन प्रदर्शन

54 सोने, 31 चांदी व 12 कांसी के तगमे जीतकर लगभग हर कैटागरी में पहला व दूसरा स्थान इंडस स्कूल ने अपने नाम किया

5 Dariya News

खरड़ 09-Oct-2018

इंडस पब्लिक स्कूल के खिलाडिय़ों ने खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल, खरड़ में हुई जोनल एथलैटिस मीट मुकाबलों में स्कूल का नाम जिले भर में रौशन किया है। इस एथलैटिक मीट में इंडस स्कूल के विद्यार्थियों ने 54 सोने, 31 चांदी व 12 कांसी के तगमे जीतकर लगातार विजय प्राप्त की। इनामों की इस लड़की में लगभग हर कैटागरी में पहला स्थान इंडस स्कूल के खिलाडिय़ों के नाम रहा।अंडर 19 लडकियों के 100, 200, 800 मीटर दौड़, 100/4 व 400/4 रिले दौड़, पांच किलोमीटर तुरना, लम्बी छलांग, ट्रिपल जम्प, शाट पुट, डिस्कस थ्रो में पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 17 लड़कों के वर्ग में 100, 400 मीटर दौड, ट्रिपल जम्प, 100/4 व 400/4 रिले दौड़ में भी पहला स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर 17 लड़कों व लड़कियों, अंडर 14 लड़के व लड़कियों के एथलैटिक के विभिन्न वर्गों में भी इसी तरह पहले स्थान प्राप्त किए।इस मौके स्कूल के डायरैक्टर   कर्नल सी एस चीमा व मैनेजर कर्नल एस पी एस चीमा ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए बताया कि स्कूल में खिलाडिय़ों की पढ़ाई के साथ साथ खेलों का विशेष ध्यान रखा जाता है। इस लिए बकायदा विभिन्न खेलों के कोच रखे गए है। स्कूल के प्रिंसीपल परमजीत कौर अनुसार इससे पहले भी उनके स्कूल के खिलाडिय़ों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। जिसके लिए उनको अपने विद्यार्थियों पर गर्व है।