017 बैच के आईपीएस प्रोबेशनरों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
5 Dariya News
नई दिल्ली 08-Oct-2018
भारतीय पुलिस सेवा के 2017 बैच के लगभग 100 प्रोबेशनरों ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की।प्रधानमंत्री ने प्रोबेशनरों से बातचीत में समर्पण से काम करने, विशिष्टता के साथ कार्य प्रदर्शन करने और दी गई भूमिकाओँ और दायित्वों के महत्व पर बल दिया।प्रधानमंत्री ने प्रोबेशनरों को कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी जान न्योछावर करने वाले 33 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों के बलिदान की याद दिलाई।प्रधानमंत्री के साथ सुशासन, अनुशासन तथा आचार-व्यवहार, महिला सशक्तिकरण और फोरेंसिक विज्ञान जैसे विषयों पर चर्चा की गई।