5 Dariya News

रणजीत सिंह गिल ने जरूरतमंद लड़कियों के विवाह समारोह का कार्ड जारी किया

5 Dariya News (अरुण कुमार)

कुराली 06-Oct-2018

स्थानीय शहर के श्री नगर खेड़ा धर्मशाला में 20 अक्तूबर को शहीद भगत सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड कुराली की तरफ से भाई जैता जी विश्व चैरिटेबल ट्रस्ट और समूहदानी सज्जनों के सहयोग से जरूरत मंद लडकियों के विवाह करवाए जा रहे  हैं। विवाह के कार्ड शिअद के हलका इंचार्ज खरड़ स. रंजीत सिंह गिल ने आज जारी किया है। इस मौके सरदार रंजीत सिंह गिल ने प्रबंधकों की तरफ से किए जा रहे इस उपराले की प्रशंसा करते हुए कहा कि जरूरतमंद लड़कियों के विवाह करवाने एक बहुत बड़ा पुण्य का काम है। इसके तहत ही प्रबंधकों की तरफ से लंबे समय से जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों के विवाह करवाए जा रहे हैं। उन्होंने 20 अक्टूबर को होने वाले समारोह का कार्ड जारी करते प्रबंधकों की हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इस मौके मुख्य प्रबंधक प्रधान परमजीत सिंह छम्मा ने बताया कि संस्था की तरफ से जरूरतमंद लड़कियों के विवाह के बाद उन्हें घरेलू वस्तुएं भी संस्था की और से दी जाती है। इस लडी को जारी रखते हुए वह शहर में समारोह करवा रहे हैं और समूह  इलाके की संगतो  की तरफ से भाई सुखवीर सिंह कंधोले  वाले, सरदार लाभ सिंह पपराली बाग वाले (यू एस ए अमेरिका ) वालो को भाई कन्हैया जी अवार्ड से भी सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके हरजिंदर सिंह नंबरदार, बाबा परमजीत सिंह,पप्पू हसनपुर, इंद्रजीत सिंह फौजी हसनपुर,मनप्रीत सिंह अमराला, बिंदा पवार ग्रुप मुडी खरड, लाली निहोलका,सोनी भिंदर साउंड, जगजीत सिंह गिल आदि हाजिर थे।